फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura News: कोटड़ी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ, आवश्यक सरकारी सेवाओं को पूरा करवाने का लक्ष्य

Fri, 05 Jul 2024 08:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में देशभर के 500 ब्लॉक में आवश्यक सरकारी सेवाओं को पूरा करवाने के लिए प्रारंभ हुए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ शाहपुरा के कोटड़ी उपखंड में शुक्रवार को हुआ। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्देश्य कोटड़ी ब्लॉक में सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। 
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा जिले के कोटड़ी उपखंड में शुक्रवार से प्रारंभ हुए संपूर्णता अभियान का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी में हुआ। भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, कोटड़ी प्रधान करणसिंह बेलवा और शाहपुरा जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद थे। 

विज्ञापन


शाहपुरा जिले में केवल कोटड़ी ब्लॉक का चयन इस योजना में किया गया है। यह संपूर्णता अभियान 30 सितंबर 2024 तक रहेगा। इस संपूर्णता अभियान के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में देशभर के 500 ब्लॉक में आवश्यक सरकारी सेवाओं को पूरा करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ब्लॉक कोटड़ी को भी सम्मिलित किया गया है।

इस मौके पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ब्लॉक कोटड़ी में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल और स्वच्छता, कृषि, जल संसाधन, किफायती उत्पादों और बुनियादी ढांचे जैसी सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। आज कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही पिछड़े कोटड़ी को विकसित कोटड़ी बनाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। अब यहां पर योजनाबद्व तरीके से काम होगा। 
विज्ञापन


शाहपुरा जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि नीति आयोग ने आज से तीन महीने का संपूर्णता अभियान कोटड़ी में शुरू किया है। 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में छह प्रमुख संकेतकों पर आधारित परिपूर्णता हासिल करने के लिए आकांक्षी प्रखंड कोटड़ी में अनवरत प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें