फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में 20 लोग पुलिस हिरासत में, जिले में पहले भी पकड़ा था एक सेंटर

Fri, 05 Jul 2024 08:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

धर्म परिवर्तन कराने संबंधी सेंटर चलाए जाने के मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और सत्संगियों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में गहरी चोट आई है और एक महिला के कपड़े भी फट गए। मामले में पुलिस ने बीस लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में एक बार फिर धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक मकान से करीब 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनमें एक व्यक्ति और एक महिलाएं घायल हैं। एक महिला के कपड़े भी फट गए हैं। मामले में विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि मकान में धर्म परिवर्तन चल रहा था, वहीं पुलिस द्बारा हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि यहां पर भगवान की प्रार्थना की जा रही थी।
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि इससे पहले सोनार हवेली से भी एक धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा था। प्रशासन ने उस मामले की जांच को लेकर SIT की टीम का गठन किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज भी हमें सूचना मिली थी कि मथुरा गेट थाना इलाके में एक मकान में धर्मांतरण हो रहा है, इसमें करीब 100 शामिल थे। जब हमने विहिप के सदस्य को घर में भेजा तो घर से निकली महिला ने कहा कि यहां लाइब्रेरी चल रही है लेकिन जब हम घर के अंदर घुसे तो ईसाईकरण चल रहा था।

5-5 सौ का लालच देकर बुलाए लोग

घर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि हमें यहां आने के लिए 5-5 सौ रुपये दिए गए हैं। यह घर रवि कुमार का है, जिसे उसके गांव से इसलिए भगाया गया था क्योंकि उसने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया था। गांव से आकर पिछले 4 साल से रवि यहां रहकर धर्म परिवर्तन का काम कर रहा था। उसके घर के अंदर ईसा मसीह के पोस्टर लगे हुए हैं। पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति अपने आप को अलवर CMHO का भाई बताया, पुलिस को घर के अंदर से ईसा मसीह के छपे हुए कैलेंडर मिले हैं।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए लोगों में एक का कहना था कि हमारे साथ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई है। हम अपने भाई के यहां आये हुए थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें