जिला कलेक्टर नथमल डिडेल और एसपी डॉ. अजय सिंह मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
सभी मजदूर बिहार के...
प्रारंभिक जांच में सामने आया है, हादसे के शिकार हुए सभी मजदूर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वे हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नंबर-46 में रहते हैं। घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाने वाले वार्ड पार्षद प्रदीप मित्तल ने दुर्घटना के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। मित्तल ने कहा, मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम करवाया जा रहा था जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने मृतक और घायल मजदूरों को सरकारी सहायता देने की मांग की।
बीजेपी नेताओं ने हास्पिटल पहुंचकर मजदूरों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर नथमल डिडेल और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय सिंह राठौड़ भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने घायलों से हादसे के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घायलों को नियमानुसार सरकारी सहायता दी जाएगी। ठेकेदार की अगर कहीं लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।