फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: सड़क पार करते समय तीन लोग गंभीर नदी में डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया…एक लापता; सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 23 Sep 2024 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: रूपवास थाना इलाके में तीन लोग रोड पार करते समय गंभीर नदी में डूब गए। इस हादसे में दो लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक भी लापता है। जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
नदी में चलाया गया सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में तीन लोग रोड पार करते समय गंभीर नदी में बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया, लेकिन 1 व्यक्ति गंभीर नदी में बह गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। जिसके बाद SDRF की टीम और रूपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


रूपवास थाना अधिकारी लखन खटाना ने बताया कि घटना कल दोपहर 3 बजे की है। तीन लोग वीरी सिंह, कुंदन निवासी मंगौली थाना फतहपुर सीकरी और पवन निवासी भलेरा गांव जिला आगरा बाइक से देवरी गांव की तरफ आये। खानवां होते हुए गंभीर नदी देवरी गांव तक आ रही है।

नदी में पानी ज्यादा होने के कारण सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। जैसे ही तीनों लोगों ने सड़क पार करने की कोशिश की तो, वह गंभीर नदी में बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत गंभीर नदी में कूदकर वीरी सिंह और कुंदन को बचा लिया लेकिन, पवन गंभीर नदी में बह गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद रूपवास SHO लखन खटाना और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। कल शाम 4 बजे से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा हो जाने के कारण जल्दी ही सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। आज सुबह फिर से SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें