फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: बस में महिला यात्री के साथ परिचालक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी परिचालक
विज्ञापन
बस में महिला यात्री के साथ परिचालक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भरतपुर। जिले के बयाना कस्बे में राजस्थान लोक परिवहन सेवा (अनुबंधित) की बस में परिचालक द्वारा महिला यात्री से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने आधी रात को महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मंगलवार सुबह बयाना थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश किलानिया ने बताया मंगलवार सुबह पीड़िता ने बयाना थाने पहुंचकर लोक परिवहन बस के परिचालक द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी परिचालक वैर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुरा निवासी जितेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए गए हैं। मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चालक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि वह सोमवार शाम करीब 6 बजे जयपुर से भरतपुर आने के लिए बस में बैठी। बस बयाना आ रही थी। महिला को महवा उतरना था। परिचालक ने महिला से कहा की बयाना उतर जाना, वहां से भरतपुर के लिए दूसरी बस में बैठा दूंगा। जब बस बयाना पहुंची तो रात के 10 बज चुके थे। महिला बयाना में पेट्रोल पंप के पास बस से नीचे उतरी तो परिचालक ने हाथ पकड़कर उसे बस में बैठा लिया और दरवाजा बंद कर चला गया। करीब 15-20 मिनट बाद परिचालक वापस आया और बस में महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला के साथ तीन बार दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह 3 बजे परिचालक महिला को बस में छोड़कर चला गया। दिन निकलने पर महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इधर राजस्थान लोक परिवहन सेवा के जिला संयोजक अधिवक्ता दीपक मुद्गल ने बस में दुष्कर्म की घटना को दुखद बताया है। कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुद्गल ने बताया कि बस को राजस्थान लोक परिवहन सेवा का बताया है जबकि वह सरकारी न होकर निजी (अनुबंधित) बस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें