फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में देर रात चल रहा था महिला का ऑपरेशन, तभी जनाना अस्पताल में लग गई आग

Wed, 26 Jul 2023 11:34 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के भरतपुर के जनाना अस्पताल में देर रात आग लग गई। ऑपरेशन थिएटर में महिला का ऑपरेशन चल रहा था। पास ही में डॉक्टर्स रूम के एसी में शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। कोई हताहत नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
भरतपुर के जनाना अस्पताल में लगी आग से क्षतिग्रस्त दस्तावेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में मंगलवार रात को जनाना अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर वाले रूम के बगल में डॉक्टरों के कमरे में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ऑपरेशन थिएटर में एक महिला का ऑपरेशन चल रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद लाइट गुल हो गई। ऑपरेशन थिएटर में धुआं भर गया। डॉक्टर घबरा गए और महिला को तत्काल वार्ड में ले जाया गया। उसके नवजात बच्चे को एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब 11:30 की है। सपना नामक महिला को प्रसव के लिए ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के कमरे में लगे एसी में आग लग गई। डॉक्टरों ने तत्काल सूझ-बूझ का परिचय दिया और महिला मरीज को तत्काल वार्ड ले गए। बच्चे को एनआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया। अचानक हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं हो गया। लाइट चली गई। मरीज अस्पताल से निकलकर बाहर भागने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। फायर ऑफिसर अरुण सिंह ने बताया कि जनाना अस्पताल का फायर सिस्टम पूरी तरह से फेल है। इन्हें कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस तरह अगर भविष्य में कोई बड़ी आग लगती है तो मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें