फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, जेब में मिले 10 अरब और 50 लाख के चेक, पुलिस कर रही जांच

Wed, 12 Jun 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

एक अज्ञात वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक बुलेट को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने युवकों की जेब की तलाशी ली तो, उनके पास दो चेक मिले। एक चेक में 10 अरब रकम भरी हुई थी और दूसरे चेक में 50 लाख की रकम भरी हुई थी। पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि घटना नगला बरताई गांव के पास हुई। स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि दो बाइक सवार युवकों को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया है। दोनों युवक घायल हालत में सड़क पर पड़े हुए हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास आधार कार्ड मिले, जिससे उनकी शिनाख्त हो गई। पहले मृतक का नाम अक्षय शर्मा (27) निवासी झुंझुनूं था, जिसके शव की तलाशी के दौरान उसकी जेब से दो कोडक बैंक के चेक जिसमें से एक चेक में 10 अरब की रकम भरी थी। दूसरे में 50 लाख की रकम भरी थी। दूसरे शव की शिनाख्त इंजमाम उल हक सिद्दीकी (26) निवासी बहादुर सेमरा चंदौली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई और यह दोनों व्यक्ति भरतपुर में बड़ी कंपनी के लिए मार्केटिंग का काम करते थे। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शवों के पोस्टमॉर्टम किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें