राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम शराब ठेकेदार लक्खो और डीग आबकारी के पीओ रूप सिंह चौहान का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें शराब ठेकेदार राज्य मंत्री जवाहर सिंह के अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई करने की बात कह रहा है। जिस पर राज्य मंत्री कहते हैं कि आपस में बैठकर बात कर लीजिए। शराब ठेकेदार राज्य मंत्री की बात पीओ से करवाते हैं। इस दौरान शराब ठेकेदार बार-बार अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई की बात कहता रहता है लेकिन, राज्य मंत्री पीओ को कार्रवाई के लिए निर्देश नहीं देते।
क्या है ऑडियो में
लक्खो- हेलो मैं लक्खो बोल रहा हूं आरसी गांव में शराब दुकान का ठेकेदार, हमारी एक समस्या सॉल्व करो। पीओ साहब बैठे हैं वह कह रहे हैं। मंत्री जी का फोन आता है। हम जिस चीज को 100 रुपये में बेच रहे हैं वह उस चीज को 70 रुपये में बेच रहा है।
मंत्री- पीओ झूठ बोल रहा है। माइक ऑन कर मेरी आवाज सुना।
पीओ- सर जय हिन्द
मंत्री- मैंने कब फोन किया आपको
पीओ- यह हुकुम सिंह प्रधान साहब है न
मंत्री- हुकुम सिंह क्या कहते हैं क्या नहीं कहते मैंने कब फोन किया आपको
पीओ- आपने नहीं किया
मंत्री- बस चेप्टर क्लोज, आपस में इन लोगों के शराब के व्यापार हैं। मेरे लिए सब बराबर के हैं सब नजदीक हैं। मैं इस गंदगी में हाथ नहीं डालना चाहता। अगर कोई बात है तो मेरे यहां आना एक बार बैठकर बात करेंगे।
पीओ- सर मैंने इन्हें बोला आपस में शार्ट आउट हो जाओ।
मंत्री- आपस में हो जाए तो ज्यादा ठीक है।
लक्खो- मंत्री जी आप इस कार्रवाई को करवाओ।
मंत्री- यह कार्रवाई इसलिए नहीं करेंगे आप आपस में बैठकर करो इसे
लक्खो- आपस में नहीं होगा निस्तारण
मंत्री- आपस में बैठो निस्तारण करो यह किसकी कार्रवाई करेंगे।
लक्खो- आपके जितने के बाद व्यवस्था ख़राब है आज तक उसने गड़बड़ नहीं की पहले नियम से शराब का काम कर रहे थे।
दरअसल नगर में आरसी गांव के रहने वाले लाखन का नगर कस्बे के अलवर चुंगी पर शराब का ठेका है। वहीं पास में हुकुम सिंह नाम का व्यक्ति अवैध शराब बेचता है। पहले वह लाखन के ठेके से लेकर अवैध शराब बेचता था। अब वह दूसरे ठेके से लेकर लाखन के ठेके से सस्ती शराब बेचता है। जिसको लेकर हुकुम सिंह और लाखन की अनबन है। हुकुम सिंह के अवैध शराब बेचने पर आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। लाखन चाहता है कि हुकुम सिंह के अवैध कारोबार पर कार्रवाई हो इसके लिए उसने राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को फोन किया था।