फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: घर के आंगन से नाबालिग को उठा ले गया युवक, सुनसान जगह ले जाकर की हैवानियत

Mon, 22 Jul 2024 04:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

नाबालिग को ढूंढते हुए घर के कुछ लोग पोखर की तरफ गए। तब आरोपी मजहर उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में बीती रात नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया कि आरोपी नाबालिग को उसके घर के उठाकर ले गया और गांव में ही सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां लोगों ने उसे देखा तो वह नाबालिग को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 21 जुलाई की रात घर के सभी लोग आंगन में सो रहे थे। तभी घर में मजहर नाम का युवक कूद आया। मजहर ने मेरी नाबालिग (16) बेटी को अगवा कर उसे गांव के पोखर के पास ले गया। रात में जब नाबालिग की मां पानी पीने के लिए उठी तो मेरी लड़की गायब थी। 

उसके बाद सभी लोगों ने उसे गांव में ढूंढना शुरू किया। घर के कुछ लोग पोखर की तरफ गए। तब मजहर मेरी नाबालिग बच्ची को छोड़कर भाग गया। मजहर को भागते हुए नाबालिग के चाचा ने देख लिया। नाबालिग ने बताया कि जब उसने मजहर का विरोध किया तो, उसने नाबालिग के साथ मारपीट भी की नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें