फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में पड़ोसी राज्यों से हो रही अवैध हथियारों की तस्करी, दो साल में 100 से अधिक हथियार जब्त

Fri, 03 May 2024 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। जिला पुलिस ने बीते दो साल में 100 से ज्यादा अवैध हथियार जब्त कर 118 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सटे भरतपुर में अवैध हथियारों की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। यही वजह है कि बीते दो साल में भरतपुर जिला पुलिस ने 100 से ज्यादा अवैध हथियारों को जब्त कर 118 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अवैध हथियार मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से तस्करी कर यहां लाए जाते हैं। बाद में इन्हीं अवैध हथियारों के दम पर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जाता है।इतना ही नहीं कई बार अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आती रही हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस ने अप्रैल 2022 से 2023 तक आर्म्स एक्ट में 59 बदमाश और आरोपियों को पकड़ा। साथ ही दो अवैध बंदूक, 47 रिवाल्वर/कट्टा/पिस्टल/पौना, 80 कारतूस और 16 अन्य धारदार हथियार बरामद किए। जबकि अप्रैल 2023 से 2024 तक आर्म्स एक्ट में 59 आरोपियों को गिरफ्तार कर 55 अवैध रिवाल्वर/कट्टा/पिस्टल/पौना और 266 कारतूस बरामद किए। इसके अलावा 11 अन्य धारदार बरामद किए।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया, भरतपुर अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया है कि यहां पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से अवैध हथियार तस्करी कर यहां लाए जाते हैं। यहां लंबे समय से हथियारों की तस्करी होती रही है। इसकी रोकथाम के लिए जिला पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रही है। हमारा उद्देश्य जिले में अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाना है, ताकि यहां के अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों में बाहरी लोगों के साथ ही स्थानीय लोग भी लिप्त हैं। पड़ोसी जिला होने की वजह से यहां के लोगों की पड़ोसी राज्यों में रिश्तेदारियां भी हैं, जिसकी वजह से इनका आना-जाना लगा रहता है और तस्करी में आसानी भी रहती है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में समय में भी काफी लोग हमारे रडार पर हैं। इनके विरुद्ध व्यूह रचना रचके प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। जिले के युवाओं में बीते कुछ वर्षों में अवैध हथियारों का चलन बढ़ा है। युवा वेबसरीज आदि से प्रभावित होकर अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई बार युवाओं द्वारा अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर भी फोटो अपलोड करने के मामले सामने आते रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें