बीजेपी प्रत्याशी बच्चू बंशीवाल।
- फोटो : social media
भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पर चुनाव प्रचार में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के दौरान नोटों की माला पहनकर लोगों के बीच प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं अपनी गाड़ी विधायक भी लिखवाया हुआ है। जहां भी वो प्रचार के लिए जाते हैं उनके काफिले में ये गाड़ी हर जगह दिखाई देती है। रिटर्निंग अधिकारी इस तरह से चुनाव प्रचार के तरीके को आचार संहिता का उल्लंघन मान रहे हैं।
भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर रहे हैं। इस मामले में रिटर्निंग अधिकारी अमीलाल यादव का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी बच्चू बंशीवाल गले में नोटों की माला पहनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी कार पर विधायक लिखा हुआ है और उनके काफिले में ये गाड़ी शामिल होती है। ये सब आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आता है। रिटर्निंग अधिकारी का कहना है कि इसके लिए प्रत्याशी को नोटिस दिया जाएगा।
भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बच्चू बंशीवाल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। उनकी गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ है, वो 2013 में विधायक रहे थे, लेकिन वह अभी भी खुद को विधायक मान रहे हैं। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बच्चू बंशीवाल गले में नोटों की माला पहनकर प्रचार कर रहे हैं।