फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident News: भरतपुर में कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, जिंदा जला ड्राइवर; डीजल फैलते ही भड़की आग

Tue, 03 Mar 2026 10:21 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan: भरतपुर में सारस चौराहे के पास कोयले से भरा ट्रेलर पलटकर आग की चपेट में आ गया। केबिन में फंसे चालक विरदी चंद गुर्जर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल ने 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोयले से भरे ट्रेलर के पलटने के बाद लगी भीषण आग में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सारस चौराहे के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, ट्रेलर जयपुर से आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन सारस चौराहे के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया और रुकते ही उसमें आग लग गई।

स्थानीय निवासी लक्ष्य सिंघल ने बताया कि ट्रेलर पलटते ही केबिन में आग भड़क उठी और ड्राइवर अंदर ही फंस गया। उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बाहर नहीं निकल सका।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी मोनू जोहरी के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इसी दौरान ट्रेलर के टैंक से डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे आग और भड़क गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


पढ़ें: रंग नहीं, डोलची की बौछारें, धुलंडी के अगले दिन पावटा में दिखता है अलग ही नजारा; ऐसे खेलते हैं होली

पुलिस ने मृतक की पहचान विरदी चंद गुर्जर (30) निवासी करड़ाला, थाना रूपनगढ़, जिला अजमेर के रूप में की है। हादसे के समय वह ट्रेलर चला रहा था और केबिन में ही फंसा रह गया। आग बुझने के बाद उसका शव केबिन से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना पर सीओ पंकज यादव, एडिशनल एसपी गणपत महावर सहित मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें