फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: आरोपी को साड़ी पहनाकर सड़क पर पैदल घुमाती रही पुलिस; देखते रहे लोग, जानिए क्या है मामला

Sat, 23 Sep 2023 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर शहर में फायरिंग के आरोपी से महिला के भेष में पुलिस ने क्रिएटिव सीन कराया। पैदल-पैदल परेड कराकर आरोपी को मौके तक लेकर गई पुलिस।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर शहर के सर्कुलर रोड पर आज एक अजब नजारा देखने को मिला। यहां पर काफी संख्या में पुलिस एक महिला को घेर कर पैदल-पैदल लेकर जा रही थी। साड़ी पहने हुए यह महिला नहीं बल्कि फायरिंग का आरोपी था। जिसे थाना मथुरा गेट पुलिस पैदल-पैदल क्रिएटिव सीन करने के लिए लेकर गई थी और मौके पर फायरिंग के घटना स्थल पर क्रिएटिव सीन कराया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी देखने लगी।

विज्ञापन


मामला भरतपुर शहर के थाना मथुरा गेट इलाके का है, जहां पर गत दिनों दो बदमाश सरस बूथ पर फायरिंग करके फरार हो गए थे। इस घटना में सरस बूथ संचालक बाल-बाल बचा था। गोली सरस बूथ के गेट में जाकर लगी थी। इस घटना को लेकर पीड़ित सरस बूथ संचालक ने थाना मथुरा गेट में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद एक आरोपी को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी सोनू बघेल पीछे दिनों जयपुर भागने की फिराक में था और महिला के भेष में वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय थाना मथुरा गेट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

थाना मथुरा गेट पुलिस फायरिंग के आरोपी को कन्नी गुर्जर चौराहे से पैदल पैदल महिला के भेष में घेराबंदी कर जघीना गेट तक लेकर पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस को देखते हुए सर्कुलर रोड पर जगह-जगह पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग सोचने लगे कि आज एक महिला को पैदल-पैदल पुलिसकर्मी लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिसकर्मी फायरिंग के आरोपी को लेकर जघीना गेट पहुंची, तो वहां पर पहले से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां फायरिंग के आरोपी से रिक्रिएशन सीन कराया गया। कहां से खड़े होकर उसने सरस बूथ पर फायरिंग की, ये क्रिएटिव सीन कराने के बाद नक्शा मौका बनाकर मथुरा गेट पुलिस उसे वापस गाड़ी में बैठाकर थाने पर लेकर पहुंची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें