फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भरतपुर में जिंदल अस्पताल के कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

Thu, 19 Jun 2025 06:10 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के जिंदल अस्पताल में मजदूरी कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिंदल अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन के रूप में हुई है, जो पिछले 5 वर्षों से अस्पताल में मजदूरी का कार्य कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही रोशन के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। फिलहाल, मृतक के परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता चल रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, कहा- राजस्थान को जल्द मिले पानी का हक

परिजनों ने बताया कि रोशन आठ बहनों में इकलौता भाई था। उसकी छह बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी कुंवारी हैं। रोशन खुद भी शादीशुदा था। उसके दो बेटे और एक बेटी भी हैं। वह घर में इकलौटा कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार का सहारा चला गया है। उनके सामने जीवन यापन का भी संकट खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

परिजनों के अनुसार, उन्हें अस्पताल से फोन आया था कि रोशन को करंट लग गया है। पत्नी फूलवती और अन्य परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें रोशन की मौत की जानकारी मिली। खबर फैलते ही कॉलोनी के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें