फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: सर्राफा व्यापारी को गोली मारने का मामला; बदमाश की निशानदेही पर लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 11:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर शहर में सर्राफा व्यवसायी को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर फरार लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सांसद रंजीता कोली बोलीं- भरतपुर क्राइम सिटी बन चुका है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर शहर में सरेआम दुकान के अंदर घुसकर ज्वेलर को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। वीडियो में चार बदमाश हथियारों से लैस होकर ग्राहकों और ज्वेलर को धमकाने के साथ छीना-झपटी करते हुए दिख रहे हैं। ज्वेलर ने विरोध किया तो गोली मारने के साथ-साथ बदमाश हथियारों को लोड करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


भरतपुर में सोमवार के दिन अटलबंद थाना क्षेत्र में स्थित पन्नालाल अजय कुमार सर्राफा व्यापारी की दुकान पर लूट के इरादे से आए चार बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम दिनदहाड़े व्यापारी अजय कुमार ज्वेलर को गोली मारकर घायल कर दिया। दो गोलियां जांघ में फायर कीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पास के व्यापारी एकत्रित हो गए। व्यापारियों की भीड़ को देख तीन बदमाश तो मौके से फरार हो गए और एक बदमाश को व्यापारियों की भीड़ ने दबोच लिया और पकड़े गए बदमाश की जमकर धुनाई कर दी थी। बाद में पुलिस पकड़े गए बदमाश को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक घायल अजय कुमार का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अभी ज्वेलर की स्थिति स्टेबल हुई है। सरेआम हुई इस घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तब जिला कलेक्टर लोक बंधु और एसपी मृदुल कच्छावा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से समझाइश की। एसपी कच्छावा ने बताया कि अन्य तीन बदमाशों की पहचान कर ली गई है और भरतपुर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


भरतपुर क्राइम सिटी बन चुका है-रंजीता कोली
घटना की जानकारी मिलते ही भरतपुर सांसद रंजीता कोली भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। राजस्थान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार में आमजन बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। राजस्थान का भरतपुर क्राइम सिटी बन चुका है। कांग्रेस सरकार अपराधों को रोकने पर बिल्कुल फेल नजर आ रही है। इसके बाद सांसद कोली ने अस्पताल पहुंचकर घायल व्यापारी से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें