फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: आतिशबाजी से निकली चिंगारी से पीवीसी पाइप के गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Mon, 13 Nov 2023 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: भरतपुर जिले में पीवीसी प्लास्टिक पाइपों के खुले गोदाम में आग लग गई। आग की घटना से करीब 8-10 लाख की कीमत के प्लास्टिक पाइप और एक स्कार्पियो गाड़ी जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन
चिंगारी से पीवीसी पाइप के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले में बैन के बावजूद दिवाली पर धड़ल्ले से चल रही आतिशबाजी हादसों का सबब बन रही है। आतिशबाजी से निकली चिंगारी से बयाना कस्बे में पीवीसी प्लास्टिक पाइपों के खुले गोदाम में आग लग गई। घटना में करीब 8-10 लाख की कीमत के प्लास्टिक पाइप और एक स्कार्पियो गाड़ी जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन




2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सामने ही स्थित घर में सो रहे व्यापारी को घटना का करीब सुबह करीब 4 बजे पता चला। इसके बाद सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की लपटों से आसपास के घरों और मंदिर की दीवार भी चटक गई। वहीं आग की चपेट में आकर कुत्ते के 5 पिल्ले भी अकाल मौत का ग्रास बन गए।

प्लास्टिक पीवीसी पाइप की थी दुकान
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मीराना रोड पर गोयनका इंटरप्राइजेज के नाम से भूदेव प्रसाद गोयनका की प्लास्टिक पीवीसी पाइप की दुकान है। दुकान के पास ही गली में उनका घर है। घर के सामने एक खाली प्लॉट में उन्होंने पाइपों का स्टॉक कर गोदाम बनाया हुआ है। इसी खाली प्लॉट में कूड़ा कचरा भी पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


दिवाली की रात चली आतिशबाजी से निकली चिंगारी से कचरे का ढेर सुलग गया। जिससे धीरे-धीरे प्लास्टिक के पाइपों में आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे आग की तेज लपटें उठना शुरू हो गई। पाइपों की चटकने की आवाज सुनकर घर में सो रहे व्यापारी भूदेव प्रसाद को आग लगने का पता चला। प्लॉट के बाहर ही व्यापारी की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी हुई थी, वह भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जल गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें