फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: चोरों ने टायर शोरूम को बनाया निशाना, चार लाख रुपये के टायर चोरी कर हुए चंपत, दीवार तोड़कर की वारदात

Wed, 09 Aug 2023 12:59 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले के जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित अपोलो टायर शोरूम में चोरी हो गई। चोर शोरूम के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर आए थे। जिन्होंने करीब चार लाख रुपये के टायर चोरी करके ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर स्थित टायर शोरूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में चोरों ने नेशनल हाईवे पर स्थित अपोलो टायर के शोरूम को निशाना बनाया। मंगलवार देर रात आए चोरों ने शोरूम के पीछे की दीवार  को तोड़कर अंदर घूसे। करीब चार लाख रुपये के टायरों की चोरी की। डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, मामला भुसावर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे छोकरबड़ा और खेड़ली मोड़ के बीच का है। जहां अपोलो टायर के एक शोरूम में देर रात्रि को चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शोरूम में रखे हुए ट्रक के 14 टायर बड़े और 6 छोटे टायरों को चोरी कर एक पिकअप में रखकर ले गए। चोरों ने दुकान में लगे हुए सारे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीडीआर साथ में ले गए। चोरी करीब चार लाख रुपए की बताई जा रही है। शोरूम के मलिक रामकिशोर गुप्ता सुबह जब शोरूम खोलने पहुंचे, तब चोरी का पता लगा। जिसकी सूचना उन्होंने घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित पुलिस चौकी पर दी। जहां पुलिस एक घंटे से बाद भी नहीं पहुंची। इसकी सूचना व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस वहां पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी एकत्र कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें