फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: शराब माफिया की 25 सौ लीटर वॉश नष्ट, आठ भट्ठियां तोड़ीं, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 30 Mar 2024 08:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पुलिस को देख सभी शराब माफिया मौके से फरार हो गए। जंगल में शराब माफिया ने 8 शराब की भट्ठियां लगाई हुई थीं। जिसमें हथकढ़ी शराब बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई करती पलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की रूपवास और रुदावल थाना पुलिस अवैध शराब बनाने वाले शराब माफिया के खिलाफ बड़ी करवाई को अंजाम दिया। ये कार्रवाई सीओ श्वेता पाठक के नेतृत्व में की गई। मौके से पुलिसकर्मियों ने 8 भट्ठियों को तोड़ा और 25 सौ लीटर वॉश नष्ट की। पुलिस को देख शराब माफिया मौके से भाग गए। पुलिस शराब माफिया की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सीओ श्वेता पाठक ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रूपवास और रुदावल थाना इलाके के बॉर्डर के गांव नगला खार गांव के जंगलों में अवैध शराब बनाने की भट्ठियां चल रही हैं। जिसके बाद रुदावल और रूपवास थाना पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ ज्वाइन ऑपरेशन किया। दोनों थानों की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देख सभी शराब माफिया मौके से फरार हो गए। जंगल में शराब माफिया ने 8 शराब की भट्ठियां लगाई हुई थीं। जिसमें हथकढ़ी शराब बनाई जा रही थी। मौके पर ड्रमों में 25 सौ लीटर वॉश मिली। जिसे नष्ट कर दिया गया। साथ ही सभी भट्टियों को तोड़ दिया गया। शराब माफियाओं की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें