फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी मां पार्वती की प्रतिमा; गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Apr 2024 07:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मूर्ति खंडित का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मंदिर में पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के नगर थाना इलाके में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा तोड़ दी। शाम के समय एक महिला जब पूजा करने आई तो, उसने प्रतिमा टूटी देखी। उसने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और रोष जताने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के सरोवर के पास एक शिव परिवार स्थापित है। उसके आगे वन बिहारी खोड़की प्राचीन मंदिर है। लोग सरोवर के पास स्थापित शिव परिवार की पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं। शाम के समय एक महिला जब पूजा करने गई तो, वहां माता पार्वती जी की प्रतिमा खंडित थी। किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा का सिर तोड़ दिया था। 

महिला ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। मूर्ति खंडित का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से समझाइश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें