फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कॉलोनी में नौ लोगों ने युवक पर की गोलीबारी, फैली सनसनी; पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने को कहा

Sun, 16 Nov 2025 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur Firing: भरतपुर की ब्रजनगर कॉलोनी में नौ लोगों द्वारा युवक प्रदीप पर फायरिंग की गई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा है। एफआईआर के बाद ही फायरिंग की वजह सामने आएगी।
 
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुकदमा लिखाने को कहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के थाना मथुरा गेट क्षेत्र की ब्रजनगर कॉलोनी में शनिवार दोपहर अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देरावर भाटी और सीओ सिटी पंकज यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 
प्रदीप नामक युवक पर चली गोलियां, किसी को चोट नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग नौ लोग अजय सिंह के पुत्र प्रदीप पर फायरिंग करते देखे गए। गनीमत रही कि इस वारदात में किसी को भी गोली नहीं लगी। पड़ोसी महेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर पीछे से प्रदीप को घेरकर उस पर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। फायरिंग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: मामूली कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने काट दी गर्दन, युवक की मौके पर मौत; तनाव के बीच पुलिस तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने कहा- पहले दर्ज कराएं मुकदमा
पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा है, लेकिन शनिवार शाम तक थाना मथुरा गेट में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आएगी। थाना प्रभारी देरावर भाटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें