फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: रोडवेज ऑफिस में ‘रासलीला’ रचाते दो अधिकारी एपीओ, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Fri, 14 Nov 2025 06:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

ऑफिस में काम करने की बजाए नाच-गाना और अशोभनीय हरकतें करने वाले दो अफसरों को रोडवेज ने तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
ऑफिस में तमाशा करते एपीओ हुए दो रोडवेज अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में राजस्थान रोडवेज के दो प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यालय में डांस और तमाशा करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर एपीओ कर दिया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार भरतपुर डिपो में तैनात प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार और लोहागढ़ डिपो में तैनात प्रशासनिक अधिकारी पर आरोप है कि वे अपने ऑफिस में एक-दूसरे के साथ डांस, गाना गाते हुए और रासलीला जैसी हरकतें करते नजर आए। दोनों के कार्यालय एक-दूसरे से सटे हुए हैं, जिससे वे अक्सर साथ दिखाई देते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: BJP की हार पर कांग्रेस प्रभारी अशोक चांदना का बड़ा खुलासा- राजे को मात देने के लिए हुआ भीतरघात
विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील कुमार ऑफिस में गाना गाते हुए डांस कर रहे हैं और उनकी साथी अधिकारी उनका वीडियो बना रही हैं। एक अन्य वीडियो में महिला अधिकारी सुनील कुमार को चुनरी पहनाती, तिलक लगाती और लिपस्टिक लगाती हुई नजर आती हैं। दोनों अधिकारी कार्यालय समय में पूरी तरह से इस तरह की हरकतें करते हुए दिखाई दिए हैं।

वीडियो सामने आने के बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद उप सहायक महाप्रबंधक, राजस्थान रोडवेज ने 10 नवंबर को दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से कार्यमुक्त करते हुए एपीओ कर दिया। वर्तमान में दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें