फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में देरी का लगाया आरोप

Tue, 29 Oct 2024 08:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सिटी हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला की इलाज में देरी के कारण मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका योगेश (32) को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन समय पर चिकित्सा सेवा नहीं मिलने से वह और उसके बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित सिटी हॉस्पिटल में मंगलवार को एक गर्भवती महिला की इलाज में देरी के कारण मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और न्याय की मांग की। इसी दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम पास के आरबीएम अस्पताल में चल रहा था, जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


गर्भवती महिला, योगेश (32), डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के मोनाका गांव की निवासी थी। पति बलराम ने उसे मंगलवार सुबह भरतपुर के सूरजपोल स्थित सिटी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया था। पति का आरोप है कि भर्ती कराने के बावजूद कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। उन्होंने बताया कि परिजन बार-बार डॉक्टरों से इलाज के लिए अनुरोध करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप
बलराम के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने डिलीवरी से पहले ही एक लाख 50 हजार रुपये की मांग पूरी करवा ली थी, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टरों ने समय पर इलाज मुहैया नहीं कराया। परिजनों का कहना है कि कई बार अनुरोध के बाद एक डॉक्टर ने आकर महिला को देखा, लेकिन तब तक योगेश और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का हस्तक्षेप
घटना स्थल से महज 800 मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था और सीएम का काफिला भी सिटी हॉस्पिटल के सामने से गुजरने वाला था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी पंकज यादव, मथुरा गेट थाने का पुलिस जाब्ता और QRT की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया, ताकि मुख्यमंत्री का काफिला सुरक्षित और सुगम तरीके से गुजर सके।

अस्पताल प्रशासन की सफाई और मामला शांत
बाद में अस्पताल प्रशासन ने योगेश के परिजनों से समझाइश की और मामले को शांत कराया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें