फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: उच्चैन न्यायालय में वकीलों और SHO के बीच तनातनी, सीओ के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई चोरी की FIR

Wed, 13 Nov 2024 06:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के उच्चैन न्यायालय परिसर में पानी की मोटर चोरी की घटना को लेकर वकीलों और उच्चैन थाना अधिकारी प्रदीप कुमार के बीच तीखी बहस हो गई। चोरी की घटना की FIR दर्ज करने में पुलिस की देरी से नाराज वकीलों ने सीओ अनिल डोरिया के समक्ष अपनी शिकायत रखी।
विज्ञापन
वकील और SHO के बीच तनातनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के उच्चैन न्यायालय परिसर में वकीलों और उच्चैन थाना अधिकारी प्रदीप कुमार के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद का कारण न्यायालय परिसर से एक पानी की मोटर की चोरी की घटना थी, जिसकी FIR दर्ज करने में पुलिस ने देरी की। वकील वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब वकीलों ने चोरी की घटना की शिकायत की तो न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उच्चैन SHO को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


आज जब सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनिल डोरिया को इस घटना की जानकारी मिली तो वे मामले की जांच के लिए न्यायालय परिसर पहुंचे और SHO प्रदीप कुमार को भी वहां बुलाया। वकीलों ने सीओ और SHO के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सीओ ने तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश दिए, जिस पर SHO ने कार्रवाई की और मोटर चोरी की FIR दर्ज की।

वकील वीरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि न्यायालय परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जो टेबल-कुर्सियों को तोड़ने जैसी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। कई बार पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन गश्त व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। सीओ डोरिया ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें