फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: कबाड़े की दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थर और बोतलों से हमला, 12 घायल, 17 हिरासत में

Sun, 18 May 2025 10:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

दोनों ओर से ईंट-पत्थर और बियर की बोतलों से हमला किया गया, जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों के 17 लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
सड़क पर बिखरी ईंट-पत्थर और टूटी बोतलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा गेट थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला में रविवार को कबाड़े की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर और बियर की बोतलों से हमला किया गया। इस हिंसक झड़प में करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांति कायम कराई और 17 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मछली मोहल्ला निवासी मोहसिन और साबिर के बीच लंबे समय से एक कबाड़े की दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई, फिर देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर, बियर की बोतलें और जो हाथ में आया उसी से हमला किया जाने लगा। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। इस दौरान मोहल्ले का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही थाना मथुरा गेट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब 17 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल मोहल्ले में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। थाना मथुरा गेट के प्रभारी मदन मीणा ने बताया कि इस हिंसक घटना में करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें