फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बैठक, ADG बोले- सभी को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर आना होगा

Tue, 03 Sep 2024 09:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

ADG आनंद श्रीवास्तव ने मंगलवार को भरतपुर का दौरा किया और भरतपुर रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बैठक की। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कई नए कदम उठाने की बात की।
विज्ञापन
ADG आनंद श्रीवास्तव के साथ बैठक में शामिल पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ADG आनंद श्रीवास्तव मंगलवार को भरतपुर पहुंचे। उन्होंने भरतपुर रेंज के सभी अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की, साथ ही महिला सुरक्षा पर विशेष चर्चा की, इस दौरान उन्होंने बताया की महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा कई कदम उठाए जाएंगे। साथ ही महिलाओं के एक अच्छा वातावरण तैयार करने के लिए रेंज में अभियान भी चलेंगे।

विज्ञापन


ADG आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि आज भरतपुर रेंज आईजी और पुलिस के अधिकारियों के साथ अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की, साइबर को रोकने के लिए भरतपुर में बहुत अच्छा काम किया गया है। अवैध हथियार, ड्रग्स सहित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वर्तमान में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को कैसे और बेहतर कर सकते हैं। पुलिस के द्वारा इन कार्रवाई में और क्या जोड़ा जा सकता है। उसके बारे में अधिकारियों से चर्चा की गई है।

महिलाओं से सम्बंधित जो अपराध हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की, इसको लेकर पूरे संभाग में आईजी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में कई कदम उठाए जाएंगे। चाहे वह स्कूल और कॉलेज में जाकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाना हो, चाहे वह पुलिस लाइन में उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की बात हो, चाहे वह निर्भया स्वायड को 16 घंटे फील्ड में रखकर पूरे इलाके को और भी ज्यादा स्ट्रांग बनाने की बात हो, चाहे वह महिलाओं द्वारा जो केस रजिस्टर करवाए गए हैं। उनका 60 दिन के अंदर निस्तारण करने की बात हो। इन सभी चीजों की विशेष समीक्षा कर एक अभियान चलाया जाएगा, ताकि महिलाओं के प्रति जो अपराध है उसे कम किया जा सके और, एक सुरक्षा का वातावरण महिलाओं और बालिकाओं के लिए पुलिस के सहयोग से तैयार किया जा सके। 
विज्ञापन


महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा की जो विषय है यह पुलिस के साथ समाज का भी विषय है। जिसे सुरक्षा सखियों, CLG के मेंबर, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक वह NGO जो इसको लेकर पहले से काम कर रहे हैं। उन सभी को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाकर सभी को एक साथ मिलाकर कार्रवाई करवाई जाएगी। संभाग स्तर की इस मीटिंग में संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें