फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: नायब तहसीलदार को 35 सौ रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा, रजिस्ट्री करने की एवज में मांगे थे रुपये

Mon, 03 Jun 2024 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

टीम अब रिश्वत के आरोपी नायब तहसीलदार के आवास और अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। विक्रयनामा की रजिस्ट्री करने की एवज में 35 सौ की रिश्वत की मांग कर रहा था आरोपी।
विज्ञापन
भरतपुर सेवा केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर एसीबी की टीम ने सोमवार शाम बयाना उपखंड के झील का बाड़ा उप तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार को 35 सौ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत की ये राशि विक्रयनामा की रजिस्ट्री करने की एवज में ली गई थी। फिलहाल एसीबी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटी है। 
विज्ञापन


बता दें कि झील का बाड़ा उप तहसील कार्यालय फिलहाल लहचोरा कलां के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में चल रहा है।

एसीबी भरतपुर के एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि जमीन के विक्रयनामा की रजिस्ट्री करने की एवज में झील का बाड़ा उप तहसील का नायब तहसीलदार बाल स्वरूप धाकड़ 35 सौ की रिश्वत मांग रहा है। इस पर शिकायत का सत्यापन कराया गया सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार शाम एसीबी ने अपना जाल बिछाया और नायब तहसीलदार बाल स्वरूप धाकड़ को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम फिलहाल रिश्वत के आरोपी नायब तहसीलदार से पूछताछ में जुटी है। उसके आवास और अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें