भगवान के दर्शन करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गिर्राज महाराज के दर्शन करने शुक्रवार देर रात को डीग जिले के गांव पूछरी पहुंचे। वहां उन्होंने पूछरी का लौठा मंदिर और मुखारबिंद मंदिर पहुंच दर्शन किए। रात विश्राम कर सुबह श्री नाथ जी मन्दिर पहुंच मंगला आरती में शामिल हुए। गिर्राज तलहटी में मौजूद दाऊजी मंदिर पहुंच दर्शन करने के बाद बंदरों को चना, केला और पक्षियों को अनाज डाला। उसके बाद सीएम ने श्री नाथ जी मंदिर और मुखारविंद मंदिर में पहुंच दुग्धाभिषेक किया।
दोनों मंदिरों में पंडितों ने मंत्रोचारण और पंचामृत से दुग्धाभिषेक कराया। सीएम भजनलाल शर्मा ने गिर्राज महाराज के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। गिर्राज महाराज के दर्शन के बाद उनको भरतपुर स्थित लुधाबई हनुमान जी के दर्शन भी करने थे, लेकिन जयपुर में मीटिंग होने के चलते वह सीधे गिर्राज महाराज के दर्शन कर जयपुर निकल गए।
सीएम भजनलाल शर्मा का कहना है कि में गिर्राज जी आता रहता हूं और गिर्राज जी से देश और प्रदेश में सुख शांति बनी रहे और हमार देश प्रदेश आगे बढ़े। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की केंद्र में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार आ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे और जनता ने जिस तरह का विश्वास और समर्थन पूरे देश के अंदर प्रकट किया है। कह सकता हूं कि आने वाले समय में अपना प्रदेश और देश प्रधानमंत्री ने विकसित भारत और विकसित राजस्थान की कल्पना की है।उन्होंने हीट वेव को लेकर कहा कि गिर्राज जी और इंद्रदेव भगवान से प्रार्थना है कि आने वाले समय में प्रदेश के अंदर अच्छी बारिश हो किसान और आमजन खुशहाल हो।
सीएम ने मीटिंगों को लेकर कहा कि मीटिंग सतत प्रक्रिया है। हमने सभी अधिकारियों उनके प्रभार वाले जिले में भेजा था। वह सभी जगह गए है और उन्होंने वहां जाकर के बिजली, पानी, स्वास्थ्य अन्य कई आगामी कार्य के बारे में बैठक लेने के साथ औचक निरीक्षण किए हैं।
देश के अंदर मोदी जी का विश्वास है
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि देश के अंदर मोदी जी का विश्वास है। विश्वास इसलिए है, क्योंकि देश के पीएम द्वारा 2014 के बाद गरीब कल्याण की योजनाएं, विकास और सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा और दुनिया में भारत का बढ़ता हुआ गौरव देश की जनता को विश्वास है कि पीएम जो कहते हैं वो करते हैं। उन्हें विश्वास कि 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम उनके पक्ष में आएंगे।