फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: बकरी बचाने की कोशिश में डूबे तीन मासूम, दो की मौत; एक बच्ची की हालत नाजुक

Wed, 10 Sep 2025 10:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur News: चिकित्सा प्रभारी डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह ने रोहित और आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रितु की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर रेफर किया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
डूबने से बुजुर्ग की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के डीग उपखंड के खोह गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बकरियां चराने गए तीन मासूम बच्चों में से दो की नहर में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

 
बकरी बचाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बेढम से बरसाना रोड निर्माण कार्य के दौरान नहर के पास मिट्टी खोदने से एक गहरा गड्ढा बन गया था। बरसात का पानी भर जाने से यह गड्ढा छोटे तालाब जैसा हो गया। खोह गांव निवासी रोहित पुत्र रामेश्वर प्रजापत, आदिल पुत्र शहजाद मेव और रितु पुत्री रामेश्वर प्रजापत रविवार को बकरियां चराने इसी इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान एक बकरी पानी पीने के लिए नहर में उतर गई। उसे निकालने के लिए पहले रोहित पानी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह डूबने लगा। रोहित को डूबता देख रितु और आदिल भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में संघर्ष करने लगे।
 
विज्ञापन


दो मासूमों की मौत, एक बच्ची रेफर
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तीनों को नहर से बाहर निकाला। तत्काल उन्हें डीग चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह ने रोहित और आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रितु की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर रेफर किया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: न कहने पर युवक ने महिला को मार दी गोली; खुद भी मरा मिला, पुलिस विकट उलझी
 
प्रशासन जांच में जुटा
हादसे की खबर मिलते ही डीग उपखंड अधिकारी देवीसिंह और खोह थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रशासन ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव में अचानक हुई इस त्रासदी से शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान बने गड्ढों को पाटने या सुरक्षित करने के पुख्ता इंतजाम न होने से ऐसी घटनाएं बार-बार घट रही हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘कहीं देश में न हो जाएं नेपाल जैसे हालात’- डोटासरा ने कहा, पायलट को CM बनाने पर क्या बोले?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें