भरतपुर जिले के हलेना थाना इलाके में एक कार चालक ने पैदल जा रहे दस वर्षीय बालक को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर हलेना पुलिस मौके पर गई और मृतक दस वर्षीय बालक लोकेंद्र जाट के शव को भुसावर सीएचसी की मोर्चरी पर भेजा और पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार हलेना थाने के गांव सायपुर निवासी दस वर्षीय लोकेंद्र पुत्र लखन सिंह जाट अपने गांव के आश्रम की तरफ पैदल जा रहा था। उसी समय एक कार चालक ने दस वर्षीय बालक की कुचल दिया, जिसका पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।