फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: स्कूल बस में बदमाशों ने छात्रों को पीटा और कपड़े फाड़े, स्टूडेंट्स ने मंत्री के काफिले को रोका

Fri, 04 Oct 2024 10:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

स्कूल बस में घुसकर बदमाशों ने छात्रों को पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। छात्रों ने गृह राज्यमंत्री के काफिले को रोका और घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री से मिलते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में छात्रों से भरी स्कूल बस में कुछ बदमाश चढ़ गए। बदमाशों ने बस में सवार छात्राओं के कपड़े फाड़ दिए। जब छात्रों ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। घटना में दो छात्रों के चोट आई है। घटना के दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम का काफिला जा रहा था। छात्रों ने मंत्री के काफिले को रुकवाया और उन्हें घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन


बस ड्राइवर हरगोविंद ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया, स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने के लिए दो बजे रवाना हुआ। उसके बाद बस में एक छात्र कुछ लोगों को कॉल कर रहा था। छात्र उन्हें बस की लोकेशन के बारे में बता रहा था। जब बस नगला और जयचौली के बीच में आई तो एक ईको गाड़ी और तीन से चार बाइक जिस पर 15 से 20 लोग सवार थे। उन बदमाशों ने बस को रुकवाया और बस में घुस गए, जिसके बाद जो छात्र बस में फोन पर बस की लोकेशन दे रहा था। वह बदमाशों के साथ मिलकर बच्चियों के कपड़े फाड़ने लगा।

जब बस में सवार अन्य छात्रों ने बदमाशों का विरोध किया तो फोन करने वाला छात्र और बदमाश सभी छात्रों को पीटने लगे। बदमाशों के पास कट्टे, लाठी-डंडे, पिस्टल और पंच थे। बदमाशों ने अन्य छात्रों की कनपटी पर पिस्टल तान दी। फोन पर बात करने वाला छात्र पिछले तीन दिन से इन बदमाशों को बस की लोकेशन दे रहा था।
विज्ञापन


हरगोविंद ने बताया कि आज उसे स्कूल से सैलरी मिली थी। बदमाश उन 10 हजार रुपये को भी लूटकर भाग गए, जिसके बाद बस का ड्राइवर छात्र और छात्राओं से भरी बस को लेकर उच्चैन थाने पर पहुंचा। इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम बयाना से भरतपुर की तरफ आ रहे थे। छात्र, छात्राओं ने उन्हें रोक लिया और घटना के बारे में बताया। उसके बाद गृह राज्यमंत्री ने उच्चैन थाना अधिकारी प्रदीप कुमार को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें