फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur : 10 हजार की रिश्वत के साथ अग्निशमन अधिकारी एसीबी की गिरफ्त में, एनओसी जारी करने के लिए मांगी थी घूस

Sat, 20 Jul 2024 07:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर टीम ने अग्निशमन अधिकारी को 10 हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने पेट्रोल पंप की फायर एनओसी जारी करने के एवज में इस राशि की मांग की थी।
विज्ञापन
लाल घेरे में घूसखोर अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी भरतपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अग्निशमन अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा परिवादी को पेट्रोल पंप की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 15 हजार रुपये की राशि मांगकर परेशान किया जा रहा था, जिसकी सूचना परिवादी ने एसीबी टीम को दी और एसीबी ने सत्यापन कर आरोपी को कार्यालय में ही रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की इस कार्रवाई से अग्निशमन कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


भरतपुर एसीबी एडिशनल एसपी अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि अरुण कुमार जाट, अग्निशमन अधिकारी, कार्यालय नगर निगम, भरतपुर पेट्रोल पंप की फायर एनओसी जारी कराने के एवज में 15 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। परिवादी की सूचना पर मामले का सत्यापन किया गया, जो कि सही पाया गया। 

शनिवार को मुखर्जी नगर स्थित कार्यालय पर अरुण कुमार जाट को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। एडिशनल एसपी अमित सिंह का कहना है कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें