फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: 'धरती पुत्रों' की 'मेहनत' में लगी आग, करीब 13 लाख का हुआ नुकसान

Wed, 08 May 2024 09:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कृषि उपज मंडी में बोरियों के बंडल में आग लग गई। इस दौरान करीब 13 लाख नुकसान हो गया। बता दें कि सरसों तुलाई के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
जले हुए बोरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में सरसों की तुलाई के दौरान बोरियों के बंडलों में आग लग गई। घटना में 32 बोरियों के बंडल जल गए। कृषि उपज मंडी में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया तो मौके पर दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। उसके बाद आग बुझाई गई। बताया जा रहा 32 बंडलों की कीमत लगभग 13 लाख रुपये थी।

विज्ञापन


सौंख रोड स्थित कृषि उपज मंडी क्रय-विक्रय समिति द्बारा सरसों की तुलाई की जा रही है। वहीं, पास में सरसों को रखने के लिए बोरियों के बंडल रखे हुए थे। सरसों की तुलाई के लिए सात कांटे लगाए गए हैं। सात कांटों पर 50 मजदूर काम कर रहे हैं। वहीं, पास में रखे बोरियों के बंडल में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे 32 बोरियों के बंडल ने आग पकड़ ली और एक बंडल में चार सौ बोरियां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पास ही काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। तब जाकर आग बुझाया जा सका। क्रय-विक्रय समिति के अधिकारियों ने बताया कि एक बंडल की कीमत 40 हजार रुपये थी। 32 बोरियों के बंडल जल चुके हैं। इससे करीब 12 लाख 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें