फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: जीजा-साले केदारनाथ की लैंड स्लाइड में लापता, सोते समय नदी में बहे, तस्वीर और माला की लगाते थे दुकान

Sat, 05 Aug 2023 11:22 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: राजस्थान में भरतपुर जिले के जीजा-साले केदारनाथ की लैंड स्लाइड में  लापता हो गए। दोनों दुकान में सोते समय नदी में बह गए। जीजा-साले तस्वीर और माला की दुकान लगाते थे।
विज्ञापन
नदी में बहे जीजा-साले के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ के गौरीकुंड पर हुए लैंड स्लाइड में 19 लोग लापता हैं, जिसमें से भरतपुर के रहने वाले विनोद और उसके जीजा मुलायम का भी कुछ पता नहीं लग पा रहा है। जीजा साले गौरीकुंड पर तस्वीरों की दुकान लगाते थे। अचानक हुए लैंड स्लाइड में उनकी दुकान नदी में बह गई। दोनों लोगों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


भरतपुर में रूपवास इलाके की ग्राम पंचायत खनुआं के गांव नगला बंजारा निवासी विनोद अपने जीजा मुलायम निवासी सोनपुर जाजौली जिला आगरा के साथ केदारनाथ गया था। केदारनाथ के गौरीकुंड पर विनोद और मुलायम तस्वीरें और माला बेचने की दुकान लगाते थे। दोनों व्यापार करने के लिए एक महीने पहले केदारनाथ गए थे। गुरुवार देर रात बारिश की वजह गौरीकुंड पर लैंड स्लाइड हो गया। उस दौरान विनोद और मुलायम दुकान में सो रहे थे। लैंड स्लाइड में वहां तीन होटल और दो दुकानें नदी में बह गईं, जिसमें 19 लोग बह गए। 

फिलहाल चार लोगों के शव प्रशासन को मिल गए हैं। प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना के दौरान मुलायम का भाई जवाहर भी गौरीकुंड पर मौजूद था, लेकिन वह इस हादसे की चपेट में नहीं आ पाया, जिसके बाद जवाहर ने घटना की सूचना मुलायम और विनोद के परिजनों को दी। अभी तक विनोद और मुलायम का कुछ पता नहीं लग पाया है। दोनों लोगों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विनोद के परिजनों ने बताया कि विनोद के 17 दिन पहले बेटा हुआ है, जिसको उसने अभी तक देखा भी नहीं है, विनोद की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें