फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भरतपुर में ब्रिटिश पर्यटकों से भरी बस हाईवे पर पलटी, 7 घायल; हैंडल लॉक होने से डिवाइडर से टकराई

Tue, 17 Nov 2026 06:49 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में आगरा-जयपुर हाईवे पर भवनपुरा गांव के पास हैंडल लॉक होने से ब्रिटिश पर्यटकों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 7 पर्यटक घायल हुए। सभी की हालत खतरे से बाहर है। आईबी ने जानकारी जुटाई।

 

विज्ञापन
पलटी हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सेवर थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव के पास मंगलवार को ब्रिटिश पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस सवार 6 से 7 विदेशी पर्यटक घायल हो गए। बस में करीब 20 ब्रिटिश पर्यटक सवार थे। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

सेवर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बस अलवर के सरिस्का से भ्रमण करने के बाद भरतपुर आ रही थी। पर्यटकों को भरतपुर के कदमकुंज होटल में ठहरना था। इसी दौरान भवनपुरा गांव के पास अचानक बस का हैंडल लॉक हो गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

बस में रखी साइकिलें पर्यटकों के ऊपर गिरीं

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी पर्यटक ब्रिटेन (यूके) के रहने वाले हैं। वे अपने साथ साइकिल लेकर भारत भ्रमण पर निकले हुए हैं। पर्यटक जिन शहरों और राज्यों में जाते हैं, वहां साइकिल से पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हैं। इसके बाद साइकिलों को बस में रखकर अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाते हैं। हादसे के दौरान बस में रखी साइकिलें पलटकर पर्यटकों के ऊपर गिर गईं। इसके अलावा बस के शीशों और सीटों से टकराने के कारण भी कुछ पर्यटकों को चोटें आईं।

पढ़ें: 299 साल की हुई गुलाबी नगरी जयपुर, 300वें वर्ष में प्रवेश पर शहरभर में होंगे भव्य आयोजन

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया।

विदेशी पर्यटकों की जानकारी जुटाने पहुंचा आईबी विभाग
हादसे की सूचना मिलने के बाद आईबी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी विदेशी पर्यटकों के नाम-पते सहित आवश्यक जानकारियां जुटाईं, ताकि घटना की सूचना संबंधित दूतावास तक पहुंचाई जा सके।

वहीं, पुलिस ने पर्यटकों के सामान और साइकिलों को दूसरी व्यवस्था से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल सभी पर्यटकों को सुरक्षित रखने और उनकी आगे की यात्रा की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें