फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: 16 साल से फरार हत्या और डकैती का आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल टीम ने मध्यप्रदेश के श्योपुर से पकड़ा

Mon, 01 May 2023 01:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

भरतपुर शहर के उद्योग नगर थाने में हत्या और डकैती का मामला करीब 16 साल पहले दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी तेजा उर्फ तेजपाल पुत्र वंशी जाति बावरिया उम्र (57) फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर पुलिस की स्पेशल डीएसटी टीम ने 16 वर्ष से फरार चल रहे हत्या और डकैती के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चार हजार रुपये का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन


भरतपुर शहर के उद्योग नगर थाने में हत्या और डकैती का मामला करीब 16 साल पहले दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी तेजा उर्फ तेजपाल पुत्र वंशी जाति बावरिया उम्र (57) फरार चल रहा था। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई और दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव की तरफ से चार हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।

तेजपाल बावरिया को मध्य प्रदेश के श्योपुर से पकड़ा
आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के द्वारा एक स्पेशल टीम गठित कई की गई। इसमें मुकेश कुमार सब इंस्पेक्टर डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी के गांव डीग में दबिश दी गई। इसके बाद वहां से साइबर सेल की मदद लेते हुए स्पेशल डीएसटी टीम ने चार हजार के इनामी बदमाश तेजा उर्फ तेजपाल बावरिया को मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर से पकड़ लिया और उसे उद्योग नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बदमाश पर भरतपुर जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें