फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: रिटायर्ड बाबू ने पेंशन चालू नहीं होने पर की आत्महत्या,सुसाइड नोट में लिखा- 8 साल से नहीं मिली पेंशन

Thu, 27 Apr 2023 11:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान में भरतपुर जिले के कुम्हेर कस्बे की गर्ल्स स्कूल से सेवानिवृत्त बाबू राजेश गौड़ ने आठ साल से पेंशन नहीं मिलने से परेशान होकर अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेश ने सुसाइड नोट में शिक्षा विभाग के बाबुओं पर पेंशन के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक बाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में कुम्हेर कस्बा निवासी राजेश गौड़ कुम्हेर कस्बे के गर्ल्स स्कूल में बाबू के पद पर तैनात थे। रिटायर्ड बाबू राजेश ने आठ साल पहले कंपलसरी रिटायरमेंट ले लिया था। सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी मृतक राजेश को शिक्षा विभाग के बाबू द्वारा परेशान किया जा रहा था। राजेश की अब तक पेंशन चालू नहीं हो पाई और न ही कोई फंड उनको अभी तक मिला था।

विज्ञापन


मृतक बाबू के सुसाइड नोट के अनुसार आरोप है कि बाबू के पास चक्कर लगाते-लगाते काफी परेशान हो गया था। पुलिस को इस संबंध में सुसाइड नोट भी मिला है। रिटायर्ड मृतक बाबू राजेश की पत्नी कुम्हेर के गांव सिकरोरी में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी उस समय स्कूल गई थी। उसका बेटा दुकान पर गया हुआ था। घर में अकेली मां थी। मां ने राजेश को फांसी के फंदे पर लटकता देखकर मोहल्ले वालों को आवाज लगाई।

मोहल्ले के लोगों ने मृतक राजेश को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें