फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा सांसद रंजीता कोली की कार पर हमला, कोरोना के आंकड़े छुपाने का लगाया था आरोप

Fri, 28 May 2021 06:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली की कार पर कथित तौर पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि 5-6 लोगों ने कार पर हमला किया और पत्थरबाजी भी की। देर रात साढ़े 11 बजे रंजीता कोली एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करके घर लौट रही थीं। 
विज्ञापन
भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली पर किया हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के भरतपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रंजीता कोली पर देर रात हमला करने की खबर सामने आई है। भाजपा सांसद एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में धरसोनी गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। जिसके बाद रंजीता कोली को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। हमले को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन



अस्पताल में इलाज कराने के बाद सांसद सर्किट हाउस पहुंच गई। बता दें कि भाजपा सांसद ने कुछ दिन पहले ही कोरोना के आंकड़े छुपाने को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। रंजीता कोली ने कहा कि रात साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र से लौटने के दौरान, पांच-छह लोग मेरी गाड़ी की तरफ आए और पत्थरबाजी करने लगे। उन लोगों ने हमारी कार पर हमला किया।
 

घटना के बारे में सांसद की टीम की ओर से जानकारी दी गई कि हमला इतना भयावह था कि सांसद अचेत होकर बेहोश हो गईं। हमले के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क किया लेकिन पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में 45 मिनट का समय लग गया। सांसद की टीम ने आरोप लगाया कि भरतपुर के जिलाधिकारी को लगातार फोन किया गया लेकिन वहां से कोई उत्तर नहीं मिला। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले सांसद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने संसदीय क्षेत्र भरतपुर में कोरोना की आरटी-पीसीआर टेस्ट कम होने के मुद्दे पर पत्र लिखा था। सांसद ने आरोप लगाया कि टेस्ट उचित संख्या में नहीं होने से इलाके में कोरोना के मामलों का सही तरीके से पता नहीं लग पा रहा था। सांसद ने अपने इलाके में रोजाना 5000 टेस्ट कराने की मांग की थी 

महिला सुरक्षा के दावे की पोल खुली : वसुंधरा राजे
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भाजपा सांसद पर हमले को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने कांग्रेस सरकार के इस दावे की पोल खोल दी है कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित हैं। राजे ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के कारण अराजकता बढ़ी है। पुलिस सांसद पर हमले के दोषियों को तत्काल पकड़े और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें