फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Crime: नदबई कस्बे में स्कूटी सवार महिला पर दिनदहाड़े फायरिंग कर मौत के घाट उतारा, बेटा भी था मौजूद

Sat, 24 Jun 2023 08:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान में भरतपुर जिले से दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी पर महिला के साथ उसका 17 साल का बेटा भी मौजूद था।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में स्कूटी सवार महिला को बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े पीछे से गोली मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला स्कूटी लेकर जा रही थी, पीछे उसका बेटा बैठा हुआ था।

विज्ञापन


घटना भरतपुर जिले के नदबई थाना अंतर्गत कासगंज रोड की है। थानाधिकारी श्रवण पाठक के अनुसार, नदबई निवासी सुधा चौधरी अपनी स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रही थी। महिला के साथ स्कूटी पर उसका बेटा भी बैठा हुआ था। इसी दौरान कासगंज रोड पर मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक अचानक आए और स्कूटी सवार महिला पर फायरिंग कर डाली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को घायल अवस्था में नदबई के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला सुधा चौधरी को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नदबई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें