फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beawar News: घी से भरे टैंकर में लगी आग, स्टार्ट करते ही बैटरी फटने से हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 17 Apr 2024 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर

सार

टैंकर गुजरात के गांधीधाम से आरसीओ कंपनी का घी भरकर यूपी के गाजियाबाद सप्लाई के लिए लेकर जा रहा था। अजमेर रोड बाईपास पुलिया के पास पंचर बनवाने के जैसे ही गाड़ी स्टार्ट की तभी धमाका हो गया।
विज्ञापन
ट्रैंकर की आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यावर शहर के अजमेर रोड सदर थाने के सामने एक घी से भरे टैंकर को स्टार्ट करने के दौरान टैंकर की बैटरी धमाके के साथ फट गई। धमाके से टैंकर में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कूदने से टैंकर चालक घायल हो गया। कुछ ही देर में टैंकर आग का गोला बन गया और आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगीं। 

विज्ञापन


टैंकर में धमाके के साथ आग लगने की जानकारी के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग बढ़ती देख श्रीसीमेंट से भी दमकल बुलानी पड़ी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने चार फेरे लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के नयागांव सूबेदारों का बडिया निवासी रमजान पुत्र मिट्ठू काठात ट्रक चालक है। रमजान गुजरात के गांधीधाम से आरसीओ कंपनी का घी भरकर यूपी के गाजियाबाद सप्लाई के लिए लेकर जा रहा था। बुधवार को रमजान सदर थाने के सामने अजमेर रोड बाईपास पुलिया स्थित एक पेट्रोल पंप के पास में पंचर की दुकान से टैंकर के टायर का पंचर निकालने के बाद टैंकर को स्टार्ट किया कि अचानक टैंकर में लगी बैटरी फट गई और एक धमाके के साथ टैंकर में आग लग गई। आग लगते के साथ टैंकर चालक रमजान टैंकर से कूद गया और अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें