फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर बोले महंत प्रतापपुरी महाराज- निष्पक्ष जांच से मिलेगा न्याय

Mon, 02 Feb 2026 01:57 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

साध्वी प्रेम बाईसा के निधन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार संत समाज के प्रति संवेदनशील है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारवाड़ की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की संवेदनशीलता पर भरोसा जताया और कहा कि निष्पक्ष जांच के जरिए साध्वी को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


मारवाड़ की कथावाचक और साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से यह मामला चर्चाओ में बना हुआ है। पुलिस इस मामले का खुलासा करने के लिए लगातार जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पोकरण के विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार संतों के प्रति संवेदनशील है और प्रेम बाईसा को जल्द ही न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 25 साल की साध्वी की रहस्यमयी मौत: इंजेक्शन, वायरल वीडियो और ‘सुसाइड पोस्ट’; प्रेम बाईसा केस में क्या है सच?
विज्ञापन


बाड़मेर प्रवास के दौरान पोकरण के विधायक प्रतापपुरी महाराज ने साध्वी प्रेम बाईसा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा बचपन से ही सनातन धर्म के प्रति गहरा समर्पण और श्रद्धा भाव था। साध्वी प्रेम बाईसा सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों में कथाओं के माध्यम से धर्म का प्रचार- प्रसार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से ऐसे साध्वियां धर्म का प्रचार करने के लिए आगे आती हैं।  
विज्ञापन


साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के कारणों को लेकर विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि जो भी चर्चाएं चल रही हैं, उसके लिए सरकार बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री इस मामले में संज्ञान लेकर अधिकारियों को आदेशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें