विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने शिव थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
भाटी ने आरोप लगाया कि यदि किसी बड़े अधिकारी का पशु भी गायब हो जाए तो पूरा प्रशासन सक्रिय हो जाता है, लेकिन एक गरीब परिवार की बेटी चार महीने से लापता है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति करार दिया।
पढ़ें- भारत-पाकिस्तान सीमा पर क्यों हुई सख्ती?: छह शहरों के 3 किमी क्षेत्र पर पाबंदी, बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं
तत्काल कार्रवाई और बरामदगी की मांग
घेराव के दौरान विधायक ने प्रशासन से मांग की कि मामले में तुरंत गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए और बालिका की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में देरी पीड़ित परिवार की चिंता को और बढ़ाती है।
परिजनों की लगातार गुहार, अब तक खाली हाथ
बालिका के परिजन पिछले तीन-चार महीनों से लगातार पुलिस और प्रशासन के पास गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिवार की चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसी कारण समाज के लोगों के साथ मिलकर उन्होंने यह कदम उठाया।