फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: बॉर्डर पर तनाव के बाद बाड़मेर में परिस्थितियां सामान्य, दो दिनों में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं

Tue, 13 May 2025 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Indo-Pak Tension: व्यापारी मोहन ने बताया कि सात मई के बाद ब्लैकआउट और बाजार कब खुलेगा, इसको लेकर कुछ तय नहीं था। लेकिन हालात बदल गए हैं और सुबह से पूरी तरह से बाजार खुल गया है। लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सरहदी जिले बाड़मेर में सामान्य हो रहे हालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद से बॉर्डर पर तनाव कम हो रहा है। इसके चलते सरहदी जिले बाड़मेर में हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में जनजीवन पटरी पर लौटता दिख रहा है। मंगलवार को बाजार, स्कूल और कॉलेज खुलने से बाड़मेर में एक बार फिर से रौनक लौट आई। लोगों के अनुसार, बिना किसी भय के पिछली रात भी सामान्य रात की तरह ही गुजरी।

विज्ञापन

 
बॉर्डर पर तनाव कम होने के बाद बदली परिस्थितियों के मद्देनजर बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने पिछले तीन-चार दिनों से बंद प्रशिक्षण संस्थानों को पुनः खोलने का सोमवार देर शाम आदेश जारी किया। इसके अलावा सोमवार रात को ब्लैकआउट भी लागू नहीं किया गया। वहीं, मंगलवार सुबह से ही बाड़मेर के सभी शिक्षण संस्थानों और बाजार में एक बार फिर से चहल-पहल देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Jaipur: SMS स्टेडियम को फिर बम से उड़ाने की धमकी, IPL मुकाबलों से पहले मचा हड़कंप; रेप पीड़िता का एंगल कैसा?
विज्ञापन

 
व्यापारी मोहन ने बताया कि सात मई के बाद ब्लैकआउट और बाजार कब खुलेगा, इसको लेकर कुछ तय नहीं था। लेकिन हालात बदल गए हैं और सुबह से पूरी तरह से बाजार खुल गया है। लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाके बाड़मेर और डर का कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि यहां के लोग मजबूत लोग हैं। बॉर्डर इलाके के लोग तो यहां तक कह रहे थे कि हमें छूट मिल जाए तो दुश्मन देश को सबक सिखा दें।

विज्ञापन

 
बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में समय-समय पर सही सूचनाएं जारी करने और उनके साथ पूरे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा तमाम एजेंसियों ने मिलकर सराहनीय कार्य किया।

यह भी पढ़ें- Alwar News: गोवंश उठाने पहुंचे दबंग गौतस्करों ने महिला पर किया पथराव और फायरिंग, कलेक्टर निवास के पीछे की घटना
 
इधर, शिक्षण संस्थाएं खोलने के बाद स्कूलों में रौनक लौट आई है। वहीं, अगले दो दिनों में कक्षा नौ और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। ऐसे में विद्यालय के शिक्षक इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि स्कूल खुलने के बाद अगले दो दिनों में नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं और रिजल्ट घोषित करने की बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें