फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: डेढ़ साल के वनवास के बाद अमीन खान की घर वापसी, जानकारों ने चुनावी रणनीति का हिस्सा बताया

Wed, 13 Aug 2025 04:18 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित थार के कद्दावर नेता अमीन खान की डेढ़ साल बाद ही कांग्रेस में घर वापसी हो गई है। राजनीतिक जानकार इनकी वापसी को कांग्रेस का रणनीतिक स्टंट मान रहे हैं।
विज्ञापन
दिग्गज नेता अमीन खान की कांग्रेस में हुई घर वापसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में थार के दिग्गज और पांच बार विधायक रह चुके अमीन खान ने एक बार फिर कांग्रेस की सियासी पारी शुरू कर दी है। डेढ़ साल पहले लोकसभा चुनाव में असहयोग के आरोपों के चलते पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व मंत्री को अब प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ससम्मान के साथ वापस बुला लिया।

विज्ञापन


अमीन खान जिन्हें 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल से टकराव के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था, लगातार दिल्ली और जयपुर में डेरा डालकर पार्टी में वापसी की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार उनकी उम्र, पार्टी को उनके योगदान और सांसद बेनीवाल की अनुशंसा को देखते हुए रंधावा ने उनका निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया।

कांग्रेस में उनकी घर वापसी के साथ ही थार इलाके में उनके समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। सोशल मीडिया पर भी अमीन खान ने सत्यमेव जयते लिखकर पोस्ट डाली, जिसे उनके समर्थकों ने कमबैक सिग्नल के रूप में देखा।
विज्ञापन


85 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय और प्रभावशाली माने जाने वाले अमीन खान की वापसी को कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह कदम थार के समीकरण बदल सकता है और कांग्रेस को रेगिस्तानी इलाकों में मजबूत पकड़ दे सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें