फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा गृह रक्षा भर्ती में फर्जीवाड़ा: बोनस अंकों के लिए लगाए जाली सर्टिफिकेट, 17 अभ्यर्थियों पर केस

Sat, 03 Oct 2026 09:55 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में सीमा गृह रक्षा दल भर्ती-2022 में बोनस अंक हासिल कर चयन सूची में स्थान पाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले 17 अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सत्यापन के दौरान खेलकूद, स्काउट, कंप्यूटर, आईटीआई, एनसीसी और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस बाड़मेर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा गृह रक्षा दल भर्ती-2022 में नौकरी पाने के उद्देश्य से फर्जी प्रमाण पत्र जमा कराने वाले 17 अभ्यर्थियों के खिलाफ बाड़मेर के कोतवाली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। चयन सूची में स्थान पाने तथा बोनस अंक हासिल करने की नीयत से इन अभ्यर्थियों ने खेलकूद, स्काउट, कंप्यूटर और आईटीआई के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। विभागीय सत्यापन के दौरान जांच अधिकारियों ने इन सभी प्रमाण पत्रों को पूरी तरह फर्जी पाया।

भर्ती प्रक्रिया में कूटरचित दस्तावेज

विज्ञापन

सीमा गृह रक्षा दल में वर्ष 2022 के दौरान आयोजित स्वयंसेवक भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक पाने के लिए कई अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़ा किया। सत्यापन के समय अधिकारियों ने पाया कि अभ्यर्थियों ने स्काउट-गाइड, स्पोर्ट्स, कंप्यूटर और आईटीआई के कूटरचित प्रमाण पत्र संलग्न किए थे। इसके अतिरिक्त एक अभ्यर्थी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग से होने के बाद भी अपनी वास्तविक जाति छिपाकर अनुसूचित जाति वर्ग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद विभाग ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

विभिन्न कंपनियों के आरोपित अभ्यर्थी
विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार रामसर कंपनी में प्रेम सिंह ने स्काउट, देवी सिंह ने कंप्यूटर, आईटीआई व खेलकूद, भीख सिंह ने स्काउट, पिंटू सिंह ने खेलकूद, सवाई सिंह ने स्काउट, दशरथ सिंह ने स्काउट, सुखदेव सिंह ने स्काउट और हेमाराम ने अनुसूचित जाति वर्ग का फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। जसवंत सिंह ने खेलकूद व स्काउट, जबकि रायपाल सिंह ने कंप्यूटर व आईटीआई के जाली दस्तावेज लगाए।

विज्ञापन

धोरीमन्ना कंपनी के रमेश कुमार ने कंप्यूटर और ड्राइविंग लाइसेंस का फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया। शोभाला कंपनी के महेंद्रपाल सिंह ने खेलकूद व स्काउट, दशरथ सिंह ने आईटीआई, खेलकूद व स्काउट तथा नखत सिंह ने खेलकूद व स्काउट प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए। चौहटन कंपनी में चंदन सिंह ने आईटीआई, खेलकूद, स्काउट व ड्राइविंग लाइसेंस, भूपेंद्र सिंह ने आईटीआई व एनसीसी तथा गोविंद कुमार ने खेलकूद का फर्जी प्रमाण पत्र जमा कराया।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: कांग्रेस की बढ़त, फिर भी बोर्ड नहीं...क्या अपनों ने बिगाड़ा खेल? अब 7 दिन में आएगी रिपोर्ट

विभागीय शिकायत पर पुलिस कार्रवाई
सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपसिंह ने बाड़मेर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी 17 अभ्यर्थियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गृह रक्षा के कमांडेंट महेंद्रसिंह ने बताया कि वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंकों के लिए प्रस्तुत किए गए खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर प्रमाण पत्रों की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर विभाग ने यह कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें