फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: 1971 का युद्ध और बलवंत सिंह, 13 दिसंबर को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ!

Tue, 09 Dec 2025 04:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Balwant Singh Statue Unveiling Ceremony: बाड़मेर के सरहदी गांव बाखासर में 13 दिसंबर को ठाकुर बलवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है। 1971 युद्ध में उनके योगदान की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
ठाकुर बलवंत सिंह की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा से सटे बाड़मेर जिले के सरहदी गांव बाखासर में आगामी 13 दिसंबर को स्वर्गीय ठाकुर बलवंत सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन

 
परिवार की पहल से साकार हो रहा स्मरण
प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर जानकारी देते हुए बलवंत सिंह के पौत्र रतन सिंह बाखासर ने बताया कि उनके दादा के बलिदान और सहयोग को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाखासर के ‘बलवंत चौक’ पर यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले समारोह के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आमंत्रण स्वीकार किया है और कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 
1971 के युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका
कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य रघुवीर सिंह तामलोर ने बताया कि कच्छ के रण से सटे बाखासर गांव के ठाकुर बलवंत सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि साहस और शौर्य की मिसाल थे। वर्ष 1971 के भारत–पाक युद्ध के दौरान उन्होंने भारतीय सेना की 10 पैरा स्पेशल फोर्सेज के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर ब्रिगेडियर भवानी सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया था।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- IndiGo Crisis: इंडिगो का संकट आज भी बरकरार, जयपुर-बंगलूरू की 2 फ्लाइट्स कैंसल
विज्ञापन

 
रेगिस्तान में मार्गदर्शन बना विजय का आधार
उन्होंने बताया कि रेगिस्तान के चप्पे-चप्पे से परिचित बलवंत सिंह ने पाकिस्तान तक मार्गदर्शक और सहयोगी की भूमिका निभाते हुए भारतीय सेना को रणनीतिक बढ़त दिलाने में योगदान दिया। दुश्मन के क्षेत्र में घुसकर सेना की विजय सुनिश्चित कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
 
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित
आयोजन समिति के अनुसार इस समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संयोजक निंब सिंह, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी और चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें