फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horrible Punishment: हॉस्टल में हैवानियत, बिस्तर पर पेशाब करने वाले बच्चों को गर्म सरिए से दागा, उधड़ गई खाल

Sat, 23 Aug 2025 06:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर जिले के एक प्राइवेट हॉस्टल में बच्चों को गर्म सरिए से दाग दिया गया। एक बच्चा भागकर बाहर आया तो उसने पूरी घटना का खुलासा किया। बिस्तर गीला करने पर 8-10 बच्चों इसी तरह दागा गया है।
विज्ञापन
आठ से दस बच्चों को दी गई खौफनाक सजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के एक प्राइवेट हॉस्टल में बच्चों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। हॉस्टल के शिक्षक ने रात में बिस्तर पर पेशाब करने वाले बच्चों को गर्म सरिए से दाग दिया। इससे उनकी खाल ही उधड़ गई। यह सजा उन सभी बच्चों को दी जाती थी, जो रात में बिस्तर गीला कर देते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस भयावह घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित बच्चा हॉस्टल से भागकर बाहर आ गया। उसके शरीर से खून बह रहा था। यह देखकर लोगों ने उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने पूरी कहानी बताई। पीड़ित बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना से गुस्साए उनके परिजनों ने हॉस्टल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।


ये भी पढ़ें: सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा पहुंची सेना, तस्वीरें

भागकर आए बच्चे ने किया खुलासा
जानकारी के अनुसार, घटना सेड़वा थाना क्षेत्र में स्थित हरपालेश्वर मंदिर परिसर की है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक हॉस्टल का संचालन किया जाता है। जिसमें घुमंतू परिवारों, गरीब और अनाथ बच्चों को रखा जाता है, हॉस्टल में बच्चों आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है। आरोप है कि शनिवार रात को लोहे के सरिए से दागने के बाद एक बच्चा हॉस्टल से भाग निकला और बाहर आकर चिल्लाने लगा। बच्चे के शरीर से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाया, जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। बच्चे के शरीर पर जलने के गहरे निशान थे और उसके साथ मारपीट भी की गई थी।

ये भी पढ़ें: दो बहनों को बदमाशों ने लाठी-सरिया से पीटा, सड़क पर बेहोश मिलीं, 10 दिन से कर रहे थे पीछा
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बच्चे ने बताया कि आध्यात्मिक शिक्षा देने वाला नारायणगिरी हॉस्टल में रह रहे बच्चों को प्रताड़ित करता था। जो बच्चे नींद में बिस्तर गीला कर देते थे, उन्हें जांघों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गर्म सरिए से दागा जाता था। 8 से 10 बच्चे नारायणगिरी की प्रताड़ना का शिकार हुए हैं। शिकायत और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी नारायणगिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: बेरहम ससुराल, बहू को घर से निकाला, छह महीने बाद बुलाया और मारपीट कर तोड़ा पैर, बच्चा भी छीना; जानें मामला
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें