फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप का ऐसा अंत: खिड़की की ओर देखते ही खिसकी पैरों तले जमीन... फिर लाश से लिपटकर खूब रोई प्रेमिका

Sun, 21 Sep 2025 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer News: प्रेमिका किचन में खाना पका रही थी कि अचानक उसकी नजर खिड़की पर गई। तब उसने जो दृश्य देखा, उससे उसके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई, लिव-इन रिलेशनशिप में उसके साथ रह रहे प्रेमी की लाश उसके सामने फंदे से लटक रही थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  
 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक की प्रेमिका घर की रसोई में खाना बना रही थी, जब उसने खिड़की से देखा कि उसका प्रेमी फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर युवती के पैर लड़खड़ा गए और वह सदमे में चीख-पुकार करने लगी।

विज्ञापन

 
पड़ोसियों की मदद से शव को निकाला गया
युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। प्रेमिका अपने प्रेमी के शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोती रही। बताया गया कि युवती दो महीने पहले झारखंड से यहां आई थी और कुछ दिन पहले उसके परिजन उसे लेकर लौटने आए थे। युवती ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई और परिजनों का साथ लेने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Kota News: पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में नाबालिग युवती को ले जा रहा था भगाकर
विज्ञापन

 
मृतक की पहचान और परिवार की जानकारी
पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम शौकत खान है, जो सांगड़ ओला गांव का निवासी था। वह झारखंड निवासी अपनी प्रेमिका (19) और बड़े भाई जुम्मा खान के साथ उण्डू गांव में किराए के मकान में रहता था। शौकत अपने बड़े भाई के साथ फर्नीचर का काम करता था और करीब दो महीने पहले प्रेमिका को लेकर यहां आया था।
विज्ञापन

 
पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शिव थाना के एसआई जालाराम ने बताया कि परिवार जनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: फर्जी कंपनियां खोलकर निवेशकों संग 50 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, SOG ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें