फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: बॉर्डर पार करने की फिराक में था युवक, बीएसएफ ने किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ

Wed, 19 Feb 2025 11:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

भारत-पाक सीमा से महज 400 मीटर की दूरी पर एक युवक को बीएसएफ ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह युवक अनधिकृत रूप से तारबंदी पार का सीमा पार जाने फिराक में था। बहरहाल सुरक्षा एजेंसियां उसकी पृष्ठभूमि की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बाड़मेर जिले के गडरा रोड थाना क्षेत्र स्थित त्रिमोही गांव में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह युवक अनधिकृत रूप से तारबंदी पार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में था। सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और संयुक्त पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर बीएसएफ जवानों ने युवक को सीमा के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ में जब उसका नाम और पता पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बार-बार सवाल करने पर वह घबरा गया, जिसके बाद जवानों ने उसे हिरासत में लेकर जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द कर दिया।

सूत्रों के अनुसार युवक तेलंगाना का रहने वाला हो सकता है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके दस्तावेजों और पृष्ठभूमि की जांच में जुटी हैं। युवक को भारत-पाक सीमा से महज 400 मीटर की दूरी पर पकड़ा गया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अवांछित गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में था या फिर सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे संयुक्त पूछताछ कर रही हैं, जिसके बाद ही उसके इरादों और मकसद को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें