फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 'जो बड़ी अटैची लाता है, उसे ही बनाया जाता है', कुलपति की नियुक्ति पर भाटी का बड़ा बयान

Thu, 20 Mar 2025 10:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

भाटी ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार और कुलपति अपने कार्यकाल के दौरान सिर्फ निजी स्वार्थ देखते हैं और शिक्षा प्रणाली बर्बाद हो रही है। उन्होंने इस स्थिति के लिए पूरे विधानसभा के 200 विधायकों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को राजस्थान विश्वविद्यालयों की विधियां (संशोधन) विधेयक पर बहस के दौरान बाड़मेर जिले के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राज्य के विश्वविद्यालयों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस दौरान भाटी ने कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


विधानसभा में गुरुवार को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान विश्वविद्यालयों की विधियों संशोधन विधेयक पर चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को भरने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और छात्र संघ चुनाव कराने जैसे विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखीं। भाटी ने कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आजकल जो बड़ी अटैची लाता है, उसे ही कुलपति बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी रही हो, लेकिन ऐसा होता रहा है। 

ये भी पढ़ें- 'हम एक साल कुछ नहीं बोले, क्योंकि नए लोगों को काम करने का मौका दे रहे थे', सरकार पर बरसे गहलोत
विज्ञापन


सभी 200 विधायकों को ठहराया जिम्मेदार
भाटी ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार और कुलपति केवल अपना टेन्योर पूरा करने में रुचि रखते हैं और तीन साल में अपनी अटैची वसूलने की जुगत में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश और आने वाली पीढ़ी को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। युवाओं और शिक्षा नीति को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है, जिसके लिए भाटी ने विधानसभा में मौजूद सभी 200 विधायकों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोचिंग केन्द्रों पर नियंत्रण के लिए विधानसभा में बिल पेश, नियम तोड़े तो पंजीकरण होगा रद्द

आखिर यह कब तक चलेगा?
भाटी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "हम चुप बैठे हैं, आखिर यह कब तक चलेगा? इन यूनिवर्सिटीज को कौन बचाएगा?" उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि वे अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में रुकने के बजाय विश्वविद्यालयों में रुकें और कुलगुरु के साथ मिलकर विश्वविद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए काम करें। साथ ही, उन्होंने खाली पड़े प्रोफेसर के पदों को भरने की मांग भी की। भाटी ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो पूरा सिस्टम ध्वस्त हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें