फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: जिला कारागार के बाथरूम में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, मृतक पर ये था आरोप

Sat, 22 Jul 2023 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer News: बाड़मेर जिले में एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना जिला कारागार के बाथरूम में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन के साथ कोतवाली थाना पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट भी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिला कारागृह में बंद बंदी ने बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर लिया। नशे में धुत पड़ोसियों के घर धारदार हथियार ले जाने के आरोप में मृतक जेल में था। घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते 19 तारीख को आरोपी रावतनाथ पुत्र भभूतनाथ जाति स्वामी निवासी रामदेव नगर मोखाब (23) को शिव थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। जहां से उसे जिला कारागृह में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि मृतक नशीली दवाइयों का सेवन करता था और नशे में धारदार हथियार लेकर पड़ोसियों के घर में घुस गया था।

संभावना जताई जा रही है कि नशे के चलते ही मृतक ने जेल के बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन के साथ कोतवाली थाना पुलिस एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे हैं और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें